भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को नई दिशा देने मैदान में उतरे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हैरी जोसेफ…


जिले के तीन मण्डलों का किया दौरा, संगठनात्मक मजबूती और कार्ययोजना पर हुई अहम चर्चा

राजनांदगांव।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हैरी जोसेफ ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय पहल करते हुए राजनांदगाव जिले के तीन प्रमुख मण्डलों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मण्डल पदाधिकारियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी योजनाओं और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।


अपने दौरे की शुरुआत हैरी जोसेफ ने तिलई मण्डल से की जहां उन्होंने मण्डल अध्यक्ष से सौजन्य भेंट कर संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष डोंगरगढ़ मण्डल पहुंचे जहां रेस्ट हाउस में मण्डल अध्यक्ष भाई जसमीत सिंह बन्नोआना एवं उनकी टीम के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के कार्य, जनसंपर्क अभियान, अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों और संगठन विस्तार पर गहन चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया। दौरे की अंतिम कड़ी में हैरी जोसेफ ने लाल बहादुर नगर मण्डल का दौरा किया। यहां मण्डल अध्यक्ष मनोज कांडे , वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी , पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जाफर अली , देवेंद्र साहू जी, राज कुमार ताम्रकार , हेमलाल वर्मा , शत्रुघ्न वर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रफीक खान , प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा ज़हीर अब्बास , जिला उपाध्यक्ष श्री असलम खान की गरिमामयी उपस्थिति रही सभी नेताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई। हैरी जोसेफ ने अपने संबोधन में कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना होगा।